{"_id":"6a27acdd9e9a5923ea06cfd0","slug":"chain-snatcher-injured-in-police-encounter-arrested-after-exchange-of-fire-in-mathura-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा ऐसा शातिर, जिसके टारगेट पर महिलाएं; धार्मिक स्थलों के पास रहता है सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा ऐसा शातिर, जिसके टारगेट पर महिलाएं; धार्मिक स्थलों के पास रहता है सक्रिय
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर चेन स्नैचिंग करने वाले वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि उसके खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के जैत थाना पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना जैत में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी विशाल कुमार (23) पुत्र नवाब सिंह निवासी सतलोनी खुर्द वेसवा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अल्लैपुर गांव से हाईवे की ओर कच्चे रास्ते से गुजर रहा है और फिर से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक महिला से छीनी गई सोने की चेन, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल वृंदावन भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक केशव वशिष्ठ, मनोज भाटी, निशांत पायल, हरेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।