सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple on motorcycle injured after being hit by speeding car

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 09 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार दंपती सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

Couple on motorcycle injured after being hit by speeding car
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली स्थित अकबरपुर-शेरगढ़ मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस के गांव परसारा निवासी विपिन अपनी पत्नी रूबी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव उंदी से वापस अपने घर लौट रहे थे। गांव तरौली स्थित अहूरी चौराहे के पास अकबरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। 

फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed