{"_id":"6a27ae06d804df5dcb0252d7","slug":"25-pilgrims-injured-as-truck-collides-with-bus-at-jait-cut-on-nh-19-in-mathura-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के जैत कट पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बस में जोरदार टक्कर; 25 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के जैत कट पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बस में जोरदार टक्कर; 25 श्रद्धालु घायल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के एनएच-19 स्थित जैत कट पर ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में करीब 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मथुरा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित जैत कट पर मंगलवार तड़के एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल आकाश सीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारु करा दिया।
पुलिस के अनुसार, बस रेलवे स्टेशन मथुरा से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन स्थित अखंडानंद आश्रम में भागवत कथा के आयोजन में शामिल होने जा रही थी। तड़के करीब 3:40 बजे बस जैत कट से आश्रम की ओर मुड़ रही थी, तभी दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे ट्रक ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी।
हादसे में बस सवार मध्य प्रदेश के सागर, धार और इंदौर जिलों के करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में संजीत अग्रवाल, रितू, ममता, राजकिशोर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शरद गुप्ता, अंजू बंसल, सुदेश बंसल, आलोक, श्वेता, सुधा, निधि, अनीता, दिवांश, मनीष गर्ग, संगीता अग्रवाल, शैलेन्द्र गुप्ता समेत अन्य यात्री शामिल हैं। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी सनसिटी उपनिरीक्षक दुष्यंत कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से आकाश सीआईएमएस, राधा वैली अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
थानाध्यक्ष जैत ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है तथा कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।