{"_id":"6790ce8fe677cc6cf405d8a6","slug":"12th-class-student-of-jawahar-navodaya-vidyalaya-in-hathras-ran-away-from-school-premises-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जवाहर नवोदय विद्यालय का 12वीं का छात्र विद्यालय परिसर से भागा, पहले भी लड़का कर चुका ऐसी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जवाहर नवोदय विद्यालय का 12वीं का छात्र विद्यालय परिसर से भागा, पहले भी लड़का कर चुका ऐसी कोशिश
Wed, 22 Jan 2025 04:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 22 Jan 2025 04:25 PM IST
सार
यह लड़का पहले भी अपने घर से कई बार मथुरा में एक आश्रम में जाने के लिए भाग चुका है। उक्त लड़के की तलाश में विद्यालय प्रशासन की टीम परिजनों से बताए गए आश्रम के पते पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा 12वीं का छात्र मोहित 22 जनवरी की सुबह विद्यालय परिसर से भाग जाने में सफल हो गया। इस घटना से विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने बताया कि यह लड़का पहले भी अपने घर से कई बार मथुरा में एक आश्रम में जाने के लिए भाग चुका है। उक्त लड़के की तलाश में विद्यालय प्रशासन की टीम परिजनों से बताए गए आश्रम के पते पर पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि छात्र ट्रेन से गया है।
विज्ञापन