{"_id":"6a8b29afe055dd24b00a0269","slug":"bjp-leader-raised-questions-about-the-central-governments-policies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-163468-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाजपा नेता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाजपा नेता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। क्षेत्र के भुजंगी निवासी भाजपा नेता दीपक त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की नीतियों और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा निकाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
दीपक त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और अपेक्षाओं पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। उनकी बातों को प्राथमिकता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर सवर्ण समाज की चिंताओं को दूर करने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में मुआवजे की राशि बढ़ाकर 12 लाख रुपये किए जाने को लेकर आवश्यक संशोधन की बात कही।
आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी को उन्होंने चिंता का विषय बताते हुए सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों की दर वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण के साथ कंपनियों की मनमानी पर प्रभावी निगरानी की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि इन मुद्दों पर कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए तथा समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।