{"_id":"6adce20ecc59fe5e570e56f5","slug":"evm-vvpat-inspection-complete-200-machines-found-faulty-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167761-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी, 200 मशीनें मिलीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी, 200 मशीनें मिलीं खराब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुक्रवार शाम पूरी हो गई। जांच में करीब 200 मशीनें खराब मिलीं। एफएलसी पूरी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकृत इंजीनियरों को सम्मानित कर विदाई दी।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 सितंबर से 23 अक्तूबर तक चली जांच के दौरान 495 बैलेट यूनिट (बीयू), 3262 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 3148 वीवीपैट का परीक्षण किया गया। इसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट सहित करीब 200 मशीनें खराब पाई गईं।
एफएलसी पूरी होने के बाद मशीनों की कार्यप्रणाली परखने के लिए राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल शुरू कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मॉकपोल के जरिए मशीनों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)