{"_id":"6aee0af190cdb5d5db0b3ddc","slug":"father-in-laws-bail-plea-rejected-in-dowry-harassment-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-168681-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दहेज प्रताड़ना के मामले में ससुर की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दहेज प्रताड़ना के मामले में ससुर की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विवाहिता के पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी ससुर को कोर्ट से राहत नहीं मिली। सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने अहिरौली के कुर्मीडीहा निवासी विजय कुमार सिंह की पहली नियमित जमानत अर्जी खारिज की। यह मामला पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांग से संबंधित है।
आजमगढ़ की प्रीति ने छह जुलाई 2026 को अहिरौली पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी शादी करीब 18 माह पूर्व सम्मान सिंह से हुई थी। शादी के बाद से पति, ससुर, देवर गौरव और नंदोई डॉ. प्रखर सिंह अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। वे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। छह जुलाई 2026 को प्रीति के पिता अनिरुद्ध सिंह उसके ससुराल पहुंचे। वहां उन्हें दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
बचाव पक्ष ने आरोपी विजय कुमार सिंह की उम्र 68 वर्ष और आपराधिक इतिहास न होने का हवाला दिया। अभियोजन ने आरोपों की गंभीरता और विवेचना जारी होने के आधार पर जमानत का विरोध किया। कोर्ट में पेन ड्राइव की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई। कोर्ट ने मृतक की आवाज में दुख और कंपकंपी को मानसिक प्रताड़ना का प्रथमदृष्टया समर्थन माना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर सात चोटें दर्ज थीं, जिसके बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।