Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Self-enumeration for the census will begin on November 16.

Ambedkar Nagar News: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना

Wed, 04 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration for the census will begin on November 16.
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मौजूद डीएम और अन्य अ​धिकारी। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। जनगणना-2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत 16 से 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन अपनी स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक गणना के आंकड़ों का पुनरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें स्वगणना को लेकर जागरूकता अभियान की रूपरेखा तय की गई। इसके लिए 16 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम निर्धारित की गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत 16 नवंबर को राजस्व एवं प्रशासन दिवस से शुरुआत होगी।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय शासन, युवा एवं खेल, न्यायपालिका, पुलिस, बैंक, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला एवं स्वयं सहायता समूहों को अलग-अलग दिनों में जोड़ा जाएगा। 27 नवंबर को डिजिटल सहायता दिवस पर सीएससी, पंचायत भवनों और वार्ड कार्यालयों में सहायता डेस्क बनाई जाएंगी। 28 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से जुड़े लोगों और 29 नवंबर को एलजीबीटीक्यू समुदाय को स्वगणना के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed