{"_id":"6aa82a7c4a184b996a04d45f","slug":"snack-vendor-beaten-to-death-with-sticks-one-seriously-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164841-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डंडों से पीटकर स्नैक्स विक्रेता की हत्या, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डंडों से पीटकर स्नैक्स विक्रेता की हत्या, एक गंभीर
विज्ञापन
रामकिशुन। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के कुर्की महमूदपुर में शराब ठेके के निकट स्नैक्स विक्रेता रामकिशुन (70) को रविवार शाम तीन बदमाशों ने डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए शेखपुर निवासी बसंतलाल पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां से रामकिशुन को लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो नामजद व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की तलाश शुरू कर दी है।
कुर्की निवासी रामकिशुन कुर्की बाजार के निकट महमूदपुर में देसी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान के पास चिकन व अन्य स्नैक्स की दुकान चलाते थे। आरोप है कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे खपुरा निवासी डब्बू यादव अपने साथी पवन मौर्या व अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। सामान के लेनदेन को लेकर रामकिशुन से कहासुनी हो गई। डब्बू व उसके साथियों ने छप्पर में लगा बांस उखाड़कर रामकिशुन की पिटाई शुरू कर दी।
बचाने पहुंचे बसंतलाल (35) निवासी शेखपुरा को भी आरोपियों ने पीट दिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावराें ने दुकान भी क्षतिग्रस्त कर दी और बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत देख पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज और फिर यहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय अयोध्या के निकट रामकिशुन की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर परिजन शव लेकर जिला अस्पताल अयोध्या चले गए। देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मामले में मृतक के दत्तक पुत्र आशाराम की तहरीर पर डब्बू यादव, पवन मौर्य समेत एक अज्ञात के विरुद्ध पहले हत्या के प्रयास की प्राथमिकी लिखी, फिर मौत के बाद इसे हत्या में तरमीम कर दिया। अब पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
पत्नी व बच्चे के छोड़ने पर आशाराम को लिया था गोद
रामकिशुन के परिवार में दत्तक पुत्र आशाराम ही हैं। रामकिशुन पिछले कई वर्षों से चिकन और स्नैक्स बनाकर अपनी आजीविका चलाते थे। रामकिशुन के पत्नी करीब चार दशक पहले अपने बच्चे के साथ उन्हें छोड़कर चली गई थी। छोटे भाई चैतूराम राजभर के दोनों बच्चों फूलचंद और आशाराम को अपने बेटे के समान मानने लगे। कुछ समय बाद फूलचंद की मौत हो गई तो आशाराम को उन्होंने गोद ले लिया। इसके बाद से रामकिशुन की देखभाल आशाराम ही करते थे। मृतक स्नैक्स की दुकान चलाने के साथ सब्जियों की खेती भी करते थे। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सहम गया है।
कई वारदात को अंजाम दे चुका है डब्बू
बताया जा रहा है कि डब्बू यादव आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। पूर्व में उसके खिलाफ कई प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी हैं। करीब आठ माह पहले डब्बू का नाम एक बैंड कर्मी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप भी लगा था। इस मामले में डब्बू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इससे पहले एक फायरिंग के मामले में भी डब्बू की भूमिका भी सामने आ चुकी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं।
जल्द होगी गिरफ्तारी
स्नैक्स विक्रेता की पिटाई से हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी