फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The funeral of Rajesh, the accused in the younger brother's murder, took place in Sultanpur

Ambedkar Nagar News: छोटे भाई के हत्यारोपी राजेश के शव की सुल्तानपुर में हुई अंत्येष्टि

Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The funeral of Rajesh, the accused in the younger brother's murder, took place in Sultanpur
अंबेडकरनगर। मालीपुर के तेनुआ दियरा गांव निवासी अजय कुमार शुक्ल उर्फ गब्बर की हत्या के मामले में वांछित चल रहे उसके बड़े भाई राजेश शुक्ला ने सोमवार को जौनपुर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र स्थित खालिसपुर ससुराल लाया गया। यहां उसके बेटे गोपी ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

अजय कुमार शुक्ल अविवाहित थे और गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई राजेश शुक्ला परिवार के साथ गुजरात के सूरत में रहते थे। 20 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अजय का शव घर में खून से लथपथ मिला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। गला गमछे से कसा गया था और करंट लगाने के भी साक्ष्य मिले थे।
विज्ञापन

मृतक की बहन उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर राजेश की पत्नी सोनी शुक्ला और उसके भतीजे अनिरुद्ध शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की और साजिश में राजेश के शामिल होने की जानकारी दी। जांच में हत्या की वजह संपत्ति विवाद सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अनिरुद्ध 17 अगस्त को अपनी मौसी सोनी के साथ गुजरात से अंबेडकरनगर आया था। 18 अगस्त को उसने अजय से मुलाकात की। आरोप है कि 19 अगस्त की रात उसने अजय को शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद से राजेश फरार चल रहा था और पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।
सोमवार को जौनपुर के भंडारी जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सूरत निवासी राजेश शुक्ला के रूप में हुई। बाद में पुष्टि हुई कि वह मालीपुर का मूल निवासी और अजय हत्याकांड में वांछित था।

राजेश की मौत की सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव सुल्तानपुर स्थित ससुराल ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। राजेश सूरत से जौनपुर कैसे पहुंचा, इसका पता अभी नहीं चल सका है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि राजेश की लोकेशन लगातार खंगाली जा रही है। मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed