फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies from snake bite, 13 others affected

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत, 13 और शिकार

Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies from snake bite, 13 others affected
सुमन (फाइल फोटो)।
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। बारिश के बाद सांप काटने के मामलों में इजाफा हुआ है। बिलों में जलभराव के कारण जहरीले सांप अब घरों और आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत है। सोमवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में 13 अन्य लोग भी शिकार हुए।
विज्ञापन

बेवाना के ससपना सरैया निवासी जय प्रकाश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन (46) रविवार की सुबह लगभग चार बजे उठीं। घर के बाहर कुछ काम निपटाने के बाद पांच बजे खाना बनाने के लिए चूल्हे से राख निकाल रही थीं। इसी दौरान उन्हें दो बार अपने हाथ में कुछ चुभने का अहसास हुआ। तीसरी बार में सांप उनके हाथ में लिपट गया और काट लिया।
विज्ञापन

सांप के काटते ही सुमन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सांप भाग चुका था। सुमन को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे सत्यम (22), बेटी साक्षी (18) और सबसे छोटा बेटा शिवम (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोपहर तक भर्ती हुए 13 पीड़ित
अंबेडकरनगर। रविवार सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे सांप के काटने से 13 लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सुबह छह बजे ताराकला गांव के सद्दाम को घर पर सांप ने काट लिया। एएसवी लगने के बाद हालत में सुधार है। रघ्घूपुर निवासी जासमीन को घर में सफाई करते सांप ने काट लिया। इसके बाद रेउरा निवासी रामचर, कजपुरा निवासी मोना, फरीदपुर निवासी रूपम, भूपत निवासी माया, कोटवा निवासी धनंजय को भर्ती किया गया। भदेसन निवासी शांती, खोशोपुर निवासी दिश्यांशी, खड़वा निवासी कालीप्रसाद, अचलूपुर निवासी बंशीधर व बंदनडीह निवासी रामलाल को भी सांप के काटने के बाद भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि सभी को एएसवी को डोज दिया गया है। एक को छोड़कर सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed