फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   You can fill out the board exam forms until September 5

Ambedkar Nagar News: पांच सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

Sat, 29 Aug 2026 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
You can fill out the board exam forms until September 5
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी है। पहले कई विद्यालयों में शुल्क और परीक्षा फॉर्म समय से जमा न हो पाने के कारण परिषद ने विद्यार्थियों को अतिरिक्त मौका दिया है।
विज्ञापन


परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों को परीक्षार्थियों का शुल्क एक सितंबर 2026 तक एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद पांच सितंबर तक छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


फॉर्म और डाटा में किसी तरह की त्रुटि होने पर छह से 11 सितंबर तक संशोधन और अपडेट का मौका मिलेगा। इस अवधि में नए छात्र का डाटा अपलोड नहीं किया जा सकेगा। वहीं, फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय में सभी विद्यार्थियों के फॉर्म और शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी विद्यार्थी के परीक्षा से वंचित होने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 368 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 32 राजकीय, 60 वित्तपोषित और 276 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा-2027 में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed