फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aditi and Nishtha won the essay competition.

Amethi News: निबंध में अदिति व निष्ठा ने मारी बाजी

Thu, 24 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aditi and Nishtha won the essay competition.
राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्
मुंशीगंज। भेंटुआ के सेमरा स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार और पांच के 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर निबंध लिखकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बताया कि कक्षा पांच की प्रतियोगिता में अदिति तिवारी ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय और सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चार में निष्ठा प्रथम, आर्यन द्वितीय और प्रिंसी तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में लेखन क्षमता के साथ आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक रामनाथ, स्मिता, शिक्षामित्र जनार्दन प्रसाद शुक्ल और गीता देवी समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed