{"_id":"6aea43b90e8a324e08055d04","slug":"demand-raised-for-promotions-seeking-removal-of-the-student-count-constraint-amethi-news-c-96-1-ame1002-179701-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छात्र संख्या की बाध्यता खत्म कर पदोन्नति की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छात्र संख्या की बाध्यता खत्म कर पदोन्नति की उठी मांग
Wed, 04 Nov 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया सात नवंबर तक पूरी करने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 150 और उच्च प्राथमिक में 100 विद्यार्थियों की संख्या की बाध्यता समाप्त हो चुकी है, इसलिए सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद सृजित कर पात्र शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए। संगठन ने अंतिम वरिष्ठता सूची तत्काल जारी करने, आपत्तियों का पारदर्शी निस्तारण करने तथा काउंसलिंग में दिव्यांग व महिला शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग की।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, जिला संयुक्त मंत्री अमित कुमार पांडेय, आलोक तिवारी, अभिषेक तिवारी, अंकित तिवारी और सिद्धार्थ मिश्र सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।