फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Humidity increased the restlessness, waiting for rain

Amethi News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बारिश का इंतजार

Wed, 23 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased the restlessness, waiting for rain
 गौरीगंज ​शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाती महिला व युवतियां। -संवाद
अमेठी सिटी। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह से निकली तेज धूप और दोपहर में बढ़ी उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बावजूद चिपचिपी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को घटकर 32.5 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक नमी के कारण तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का अहसास ज्यादा रहा। स्कूल से लौटते बच्चे धूप से बचने के लिए स्टॉल और गमछे से सिर ढके नजर आए। कई अभिभावक छाता लेकर बच्चों को लेने पहुंचे।
विज्ञापन


बाजार में दुकानदारों के साथ मजदूर और बुजुर्ग भी उमस से परेशान रहे। किसान गिरजा शंकर पांडेय ने बताया कि धान की फसल को इस समय पानी की जरूरत है। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। अभिभावक सुनील कुमार ने बताया कि धूप और उमस में बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 23 से 27 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है। पहले दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी और बाद के तीन दिनों में गरज-चमक व तेज हवा के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed