Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kasturba students will showcase their talent in sports

Amethi News: खेलकूद में प्रतिभा दिखाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं

Mon, 02 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kasturba students will showcase their talent in sports
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ाने की तैयारी है। 13 और 14 नवंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्राओं के मार्च पास्ट से होगा।
विज्ञापन


मार्च पास्ट के लिए छात्राओं को पीआरडी जवानों के माध्यम से अभ्यास कराया जाएगा। पहले दिन प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच कबड्डी, खो-खो, 50 से 600 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद और रिले रेस के मुकाबले होंगे। इसके साथ बैडमिंटन, योगासन, जिम्नास्टिक और व्यायाम प्रदर्शन भी कराया जाएगा। अंताक्षरी, समूहगान, लोकगीत, लोकनृत्य और एकल प्रस्तुतियों में भी प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन 14 नवंबर को कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। शाम चार बजे समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और मेडल दिए जाएंगे। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रतियोगिता से छात्राओं में शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed