फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Main accused shot in the leg during an encounter.

Amethi News: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

Wed, 05 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Main accused shot in the leg during an encounter.
मुठभेड़ में घायल आरोपी सुकई यादव को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत : स्थानीय
अमेठी सिटी। गौरीगंज के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सुकई यादव को मंगलवार दोपहर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार टिकरिया के पास मोबाइल लोकेशन मिलने पर स्वाट टीम और गौरीगंज पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


सोमवार रात गौरीगंज के पूरे बानसिंह वार्ड निवासी अंकित कश्यप (22) की हत्या के मामले में मृतक की मां कंचन कश्यप की तहरीर पर सुकई यादव, रामसुंदर यादव, सरिता यादव और रंजना यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद एसपी सरवणन टी के निर्देश पर स्वाट टीम और गौरीगंज पुलिस की संयुक्त टीम मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर मुख्य आरोपी की मोबाइल लोकेशन टिकरिया के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपी को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के मामले में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed