{"_id":"6adcffadec61f6837f0d6f94","slug":"one-lakh-consumers-faced-a-power-crisis-for-seven-hours-amethi-news-c-96-1-ame1014-178884-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक लाख उपभोक्ताओं ने सात घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक लाख उपभोक्ताओं ने सात घंटे झेला बिजली संकट
Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज से जुड़े पांच फीडरों की बिजली शनिवार को सात घंटे तक गुल रही। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहने से करीब एक लाख उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। वहीं दुकानदारों को भी कारोबार करने में दिक्कत हुई। लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से कई घरों के इनवर्टर भी बंद हो गए।
नहर कोठी, उदारी, निगोहा, सरवन और पूरे बादे सिंह सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। नहर कोठी निवासी शत्रोहन शर्मा ने बताया कि बिजली नहीं रहने से घर के जरूरी काम समय पर नहीं हो सके। उदारी निवासी श्रीराम ने कहा कि आपूर्ति बंद रहने से पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई।
निगोहा निवासी राहुल यादव के मुताबिक बिजली न आने से घर के कई काम रुक गए। सरवन निवासी जग प्रसाद माली ने बताया कि बिजली कटौती से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। पूरे बादे सिंह निवासी रामेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय तक आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी चंदन यादव ने बताया कि रायबरेली स्थित त्रिपुला पावर हाउस में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों की आपूर्ति बंद रही। उन्होंने बताया कि खराबी दूर कर जल्द आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।