{"_id":"6a723405e3954b6941094845","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-hours-from-several-substations-amethi-news-c-96-1-ame1022-172540-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कई उपकेंद्रों से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कई उपकेंद्रों से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
Wed, 05 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में ट्रांसफार्मर के पास पेड़ों की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में बारिश के बाद बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। फॉल्ट, ब्रेकडाउन और तार टूटने से कई उपकेंद्रों से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इससे पेयजल संकट, घरेलू कामकाज और कारोबार प्रभावित हुआ। जायस उपकेंद्र से सोमवार रात बारिश के बाद आपूर्ति ठप हो गई, मंगलवार सुबह से करीब 10 घंटे तक बिजली नहीं रही। घोरहा-भादर उपकेंद्र से जुड़े 65 गांवों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह घंटों बिजली गुल रही।
सेमरौता उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों में भी सोमवार रात से मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बाधित रही। जामों, मुंशीगंज, जगदीशपुर, मऊ, करपिया और शुकुलपुर जैसे अन्य उपकेंद्रों से भी कई घंटों तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना, गौरीगंज, पीठीपुर, बेनीपुर, गोरखापुर और टिकरिया उपकेंद्रों से भी आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने पानी की आपूर्ति बाधित होने और मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने की शिकायत की।
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण लाइन और उपकरणों में खराबी आई थी, जिसे मरम्मत के बाद बहाल कर दिया गया है।