फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ration dealers announce decision not to distribute rations.

Amethi News: कोटेदारों ने राशन न बांटने का किया एलान

Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ration dealers announce decision not to distribute rations.
अमेठी सिटी। लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम आय की गारंटी की मांग को लेकर जिले के कोटेदारों ने अगस्त के राशन वितरण के बहिष्कार का एलान किया है। मंगलवार को हुई बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मांगों पर शासन स्तर से निर्णय नहीं होने तक राशन वितरण से अलग रहने का निर्णय लिया गया। ऐसे में बुधवार से शुरू होने वाले राशन वितरण पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन



जिले में 782 उचित दर की दुकानें संचालित हैं। इनके माध्यम से हर माह नगरीय क्षेत्र के 10,190 पात्र गृहस्थी, 1,361 अंत्योदय तथा ग्रामीण क्षेत्र के 2,67,819 पात्र गृहस्थी और 6,807 अंत्योदय राशन कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है। बहिष्कार की स्थिति में जिले के करीब 2.86 लाख लाभार्थियों पर इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन



आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी ने बताया कि प्रदेश के कोटेदारों को राशन वितरण पर केवल 10 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में अधिक लाभांश अथवा न्यूनतम आय की गारंटी दी जा रही है। इसी मांग को लेकर प्रदेशभर के कोटेदार अगस्त के राशन वितरण का बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, जिला महासचिव कृष्णकांत तिवारी, भीम अग्रहरि, प्रताप नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, महेंद्र पांडेय, निसार अहमद, मनोज कुमार गुप्ता, रविंद्र शुक्ला, राहुल सिंह, रामदुलार यादव और इरफान अहमद आदि कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed