{"_id":"69cc1e577cdeaae7e001c453","slug":"teenage-girl-raped-and-video-recorded-main-accused-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-162282-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडिया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडिया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल। एक गांव की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने, शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं आए हैं।
पीड़िता के पिता के मुताबिक किसनी गांव का अनस उनकी बेटी के साथ इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उसी दौरान अनस ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया था। तभी से अनस अपने मामा इरफान, भाई आसिफ और दोस्त शहबाज की मदद से उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। वह शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।
डर के मारे बेटी मामले की दबाती रही। मंगलवार को भटपुरवा के पास बेटी का अपहरण कर ले जाने की कोशिश की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी बेटी को धक्का देकर भाग निकले। इसके बाद बेटी ने पूरी बात बताई। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनस को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।