{"_id":"6a54e0c20933a1fd1f098b62","slug":"rampur-mother-and-daughter-from-bareilly-death-after-their-scooter-hit-divider-while-returning-haridwar-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: हरिद्वार से लौटते समय स्कूटी डिवाइडर से टकराई, बरेली निवासी मां-बेटी की मौत, नींद बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: हरिद्वार से लौटते समय स्कूटी डिवाइडर से टकराई, बरेली निवासी मां-बेटी की मौत, नींद बताई जा रही वजह
Mon, 13 Jul 2026 06:28 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:28 PM IST
सार
हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली लौट रहे परिवार की स्कूटी मिलक के लोहा गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तृप्ति गुप्ता (50) और उनकी बेटी श्री (19) की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को आई नींद की झपकी माना जा रहा है।
विज्ञापन
रामपुर में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की माैत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे परिवार की खुशियां सोमवार तड़के सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। मिलक क्षेत्र के लोहा गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इससे स्कूटी सवार मां और बेटी की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में दुर्घटना की वजह चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है।
विज्ञापन
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल पत्नी तृप्ति गुप्ता (50), बड़ी बेटी श्री (19), छोटी बेटी दिव्या (17) और बेटे कार्तिक (12) के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। देर रात परिवार दोपहिया वाहनों से वापस बरेली लौट रहा था।
विज्ञापन
एक स्कूटी पर तृप्ति और उनकी बेटी श्री सवार थीं, जबकि कपिल दूसरी बाइक से बच्चों को लेकर पीछे चल रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे मिलक के लोहा गांव के पास स्कूटी चला रही तृप्ति को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तृप्ति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रामपुर रेफर किया गया।
वहां से उसे हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तृप्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजन श्री के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ बरेली ले गए। परिजनों ने बताया कि कपिल खंडेलवाल धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और परिवार के साथ अक्सर तीर्थ यात्राओं पर जाते रहते थे।