{"_id":"6a988575cd41da26f4060b8c","slug":"team-arriving-to-detect-electricity-theft-surrounded-subjected-to-verbal-abuse-and-death-threatsteam-arriving-to-detect-electricity-theft-surrounded-subjected-to-verbal-abuse-and-death-threats-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172005-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम को घेरा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम को घेरा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
डिडौली। बिजली चोरी रोकने और वैध कनेक्शनों की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। ग्रामीणों ने चेकिंग के दौरान जब्त की जा रही केबल छीन ली और टीम को घेरकर दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में अवर अभियंता ने डिडौली कोतवाली में आठ नामजद समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच की रही है।
मुरादाबाद के पाकबाड़ा विद्युत वितरण उपखंड मझौला में तैनात अवर अभियंता संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब 6:15 बजे बिजली विभाग की टीम डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गांव पायती खुर्द में मस्जिद के पास जांच कर रही थी। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने कटिया कनेक्शन हटाकर केबल जब्त करनी शुरू की तो फिरोज, मौनिश, जैद, इसगर, फहद, यामीन, जीशान, शाहनबाज और पांच-छह अज्ञात ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि इन लोगों ने टीम का विरोध करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। जब्त की जा रही केबल छीनने के साथ मोबाइल से की जा रही वीडियोग्राफी रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने टीम को दोबारा गांव में चेकिंग के लिए आने या बिजली काटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ने पर टीम को चेकिंग बीच में रोककर वहां से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।