{"_id":"6b089a45c40acd7443096dd7","slug":"the-students-took-an-oath-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178715-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्र-छात्राओं को दिलाई प्रस्तावना के मूल्यों के पालन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्र-छात्राओं को दिलाई प्रस्तावना के मूल्यों के पालन की शपथ
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संविधान की प्रस्तावना, निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा हुई। प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और उसके आदर्शों एवं लक्ष्यों की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता प्रो. अनिल रायपुरिया ने कहा कि भारतीय संविधान शासन संचालन का दस्तावेज ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का आधार स्तंभ है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनन कौशल ने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों, जबकि समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह ने संविधान की पृष्ठभूमि, प्रारूप समिति और विभिन्न अनुच्छेदों की जानकारी दी। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद ने लोकतंत्र को संविधान का आधार बताया। एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र सुधांशु ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान पर विचार रखे।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रश्मि गुप्ता और संचालन अश्वनी गिल ने किया। संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में डॉ. रश्मि गुप्ता ने आभार जताया। मोनू चौधरी, मोनिका चौधरी सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।