{"_id":"6a855e8be4c7856645097628","slug":"auraiya-25-quintals-of-dead-fish-found-in-government-pond-poisoning-alleged-case-registered-against-unknown-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सरकारी तालाब में मिलीं 25 कुंतल मृत मछलियां, जहरीली दवा डालने का आरोप, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सरकारी तालाब में मिलीं 25 कुंतल मृत मछलियां, जहरीली दवा डालने का आरोप, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 19 Aug 2026 01:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:14 PM IST
सार
Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र के बेला बस्ती गांव स्थित सरकारी तालाब में बुधवार सुबह करीब 25 कुंतल मछलियां मृत पाई गईं। मछली पालन का ठेका लेने वाले राजकुमार ने अज्ञात व्यक्ति पर तालाब में जहरीली दवा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृत मछलियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के बेला बस्ती गांव स्थित सरकारी तालाब में बुधवार सुबह करीब 25 कुंतल मछलियां मृत मिलने से हड़कंप मच गया। मछली पालक राजकुमार ने अज्ञात व्यक्ति पर तालाब में जहरीली दवा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है। हालांकि, मछलियों की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
राजकुमार के अनुसार उसने सरकारी तालाब में मछली पालन का ठेका लिया था। बुधवार सुबह तालाब पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलीं। उसने आरोप लगाया कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में जहरीली दवा डाल दी, जिससे मछलियों की मौत हुई और उसे करीब 25 कुंतल मछलियों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मछलियों की मौत के कारणों के साथ ही पीड़ित के आरोपों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।