फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Biometric attendance system implemented at the CHC.

Auraiya News: सीएचसी में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू

Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance system implemented at the CHC.
दिबियापुर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक विजय आनंद ने बृहस्पतिवार को स्टाफ को इस संबंध में निर्देश जारी किए। यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए है।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि यह नई प्रणाली शासन के निर्देशों के तहत शुरू की जा रही है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तय समय पर अस्पताल पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना अनिवार्य है। इससे लेटलतीफी और बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतों पर रोक लगेगी। समय का पालन न करने या अनुशासनहीनता बरतने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति से ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में सुधार होगा। इसका सीधा लाभ इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed