फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Kanpur route remained the busiest; over 45,000 women traveled for free.

Auraiya News: कानपुर रूट रहा सबसे व्यस्त, 45 हजार से अधिक महिलाओं ने किया निशुल्क सफर

Tue, 01 Sep 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The Kanpur route remained the busiest; over 45,000 women traveled for free.
शहर में बस से होकर जाती सवारियां। संवाद
औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शासन की ओर से महिलाओं को दिया गया मुफ्त बस यात्रा का उपहार सफल साबित हुआ। त्योहार के दौरान अपनों से मिलने और भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज बसों में सफर करने निकलीं। तीन दिनों की इस विशेष अवधि में कुल 45,823 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। इस दौरान सबसे अधिक गहमागहमी कानपुर रूट पर देखने को मिली जहां सबसे ज्यादा महिला यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से महिलाओं और उनके सहयात्रियों के लिए 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क सफर की व्यवस्था की गई थी। इस अवधि में बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर महिला यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। एआरएम अर्पणा मीनाक्षी ने बताया कि तीन दिवसीय निशुल्क यात्रा अभियान के तहत 27 अगस्त को सुविधा शुरू होने के पहले दिन 2,402 महिलाओं ने बसों में सफर किया। 28 अगस्त रक्षाबंधन के दिन यह संख्या बढ़कर 25,409 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

जबकि 29 अगस्त अंतिम दिन भी यात्रियों का उत्साह बना रहा और 18,012 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। बताया कि इस दौरान सबसे अधिक दबाव और व्यस्तता कानपुर की ओर जाने वाले रूट पर रही। हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य सभी मार्गों पर भी अतिरिक्त सतर्कता के साथ बसों का संचालन किया गया। इससे महिलाओं को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed