{"_id":"69a9d144adfdbf68f80d5bba","slug":"19-pregnant-women-in-the-high-risk-category-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-144384-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: उच्च जोखिम श्रेणी में 19 गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: उच्च जोखिम श्रेणी में 19 गर्भवती
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर/बीकापुर। गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल व सुरक्षित प्रसव के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत बृहस्पतिवार मिल्कीपुर और बीकापुर तहसील क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 121 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 19 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में चिह्नत की गईं। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक हैरिंगटनगंज, मिल्कीपुर व खंडासा सीएचसी में 89 महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। इनमें 15 उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में पाई गईं। सभी की हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान खानपान और देखभाल की चिकित्सीय सलाह और आवश्यक दवाएं दीं। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार कुल 32 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया। जांच के दौरान चार महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी की मिलीं। डॉक्टर अंजली गुप्ता ने गर्भावस्था के दौरान ऐतिहात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सकीय सलाह दी। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच भी की गई। महिलाओं को फल का वितरण भी किया गया।
मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, संगीता, दीप्ति राजपूत, प्रिया वर्मा, सिरातुल बानो, शारदा, सुभाषिनी त्रिपाठी, सत्यभामा, सरिता सिंह, पिंकी, प्रतिमा मौर्य, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही।
Trending Videos
मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, संगीता, दीप्ति राजपूत, प्रिया वर्मा, सिरातुल बानो, शारदा, सुभाषिनी त्रिपाठी, सत्यभामा, सरिता सिंह, पिंकी, प्रतिमा मौर्य, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
