सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Friday prayers were offered with devotion

Ayodhya News: अकीदत के साथ अदा की गई जुमे की नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers were offered with devotion
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रमजान के दूसरे अशरे के 16वें रोजे पर शुक्रवार को जिले भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की। सुबह से ही लोग जुमे की नमाज की तैयारी में जुट गए थे। रोजेदार दोपहर के समय मस्जिदों की ओर रवाना हुए।
Trending Videos

शहर से लेकर टांडा, किछौछा व जलालपुर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ रही। नमाज से पहले मस्जिदों के इमामों ने खुत्बा दिया। इसमें रमजान के महीने की अहमियत और उसकी फजीलत के बारे में बताया गया। साथ ही रोजा, नमाज, कुरआन की तिलावत और जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी गई। जुमे की नमाज के बाद लोग अपने-अपने कामों में लग गए। वहीं कई रोजेदार मस्जिदों में ही रुककर कुरआन की तिलावत और इबादत करते रहे। रमजान के महीने में मस्जिदों में इबादत करने वालों की संख्या बढ़ी हुई दिखाई दे रही है। अजान के साथ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद परिवार और परिचितों के साथ इफ्तार किया गया। इफ्तार के कुछ समय बाद लोग फिर से मस्जिदों की ओर रवाना हुए। वहीं बृहस्पतिवार को को दरगाह स्थित ताहिरा मस्जिद और बेलाल मस्जिद में मुकम्मल तरावीह खत्म होने के मौके पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सैय्यदा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सैयद नूरुद्दीन अशरफ ने इमाम साहब को गुलाब के फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मदद करना बेहद सवाब का काम

इस मुबारक महीने में अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और जरूरतमंद लोगों की मदद करना बेहद सवाब का काम है। रोजेदारों को चाहिए कि वे जकात, सदका और फितरा के जरिए गरीबों की सहायता करें, ताकि वे भी रमजान की खुशियों में शामिल हो सकें।
- सैयद नूरुद्दीन अशरफ

नफ्स पर काबू रखना सिखाता है रोजा

रोजा सिर्फ रूहानी सुकून का जरिया ही नहीं है। बल्कि जिस्मानी एहतियात और सेहत के लिहाज से भी अहमियत रखता है। रोजा इंसान को अपने नफ्स पर काबू रखना सिखाता है और आत्म-अनुशासन का संदेश देता है।
- सैयद निजाम अशरफ (धर्म गुरु)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed