सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Investigation into former CM's land case stalled

Ayodhya News: पूर्व सीएम के जमीन प्रकरण की जांच अटकी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation into former CM's land case stalled
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की जमीन से जुड़े हाई प्रोफाइल प्रकरण की जांच पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है।
Trending Videos

गौरतलब है कि केयरटेकर अनिल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र के माध्यम से प्रशासन को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि कथित मुख्तार-ए-आम के आधार पर फर्जी तरीके से भूमि का बैनामा कराया गया है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कराई गई थी। प्रकरण में यह भी आरोप है कि जिस दस्तावेज के आधार पर वर्ष 1989 में बैनामा कराया गया, उसमें नाम, निवास और हस्ताक्षरों में गंभीर विसंगतियां हैं। इसी आधार पर दाखिल-खारिज कराने का प्रयास भी किया गया था, जिसे न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में निरस्त कर दिया था। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि जल्द ही निष्पक्ष जांच पूरी कर आवश्यक रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed