सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   40 Women Showcase Their Skills

Ayodhya News: 40 महिलाओं ने दिखाए कौशल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
40 Women Showcase Their Skills
जागरूकता कार्यक्रम के दाैरान महिलाएं।
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से ग्राम तेंधा में चलाए जा रहे ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

महिलाओं को ब्लॉक प्रिंटिंग, पैचवर्क का उपयोग, फ्रॉक की कटिंग एवं सिलाई, कढ़ाई और शैक्षिक सामग्री निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। नुक्कड़ नाटक और उपयोगी वस्तुओं के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। मिलेट आधारित व्यंजनों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नव्या और साक्षी ने किया।कृषि अधिष्ठाता प्रतिभा सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामुदायिक महाविद्यालय की अधिष्ठाता साधना सिंह ने भी कहा कि जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं में कौशल क्षमता का विकास होता है, जो महिला सशक्तिकरण में एक अहम कदम है। यह कार्यक्रम कुलपति पी.एस प्रामाणिक के संयोजन में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed