{"_id":"69d931e4451f26da9d05b382","slug":"526-mt-of-wheat-procured-119-farmers-benefited-195-progress-against-the-target-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-146969-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 526 एमटी गेहूं खरीद, 119 किसानों को लाभ, लक्ष्य के मुकाबले 1.95 प्रतिशत की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 526 एमटी गेहूं खरीद, 119 किसानों को लाभ, लक्ष्य के मुकाबले 1.95 प्रतिशत की प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अभी तक 119 किसानों से कुल 526.211 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य 27 हजार मीट्रिक टन का 1.95 प्रतिशत है। खरीदे गए गेहूं के सापेक्ष कुल 137.10 लाख रुपये का भुगतान किसानों को देना है, जिसमें से अब तक 52.18 लाख रुपये (38.07 प्रतिशत) किसानों के बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं।
जिले में इस बार किसानों की भागीदारी बढ़ाने और खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुल 68 क्रय केंद्र स्थापित है। इसमें से 45 केंद्र क्रियाशील हैं। इनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 18, पीसीयू के 9, यूपीएसएस के 3 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर किसानों को तौल, भुगतान और पंजीकरण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खरीद व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए बोरों की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 116.04 गांठ पीपी बोरे उपलब्ध हैं। इसके अलावा उचित दर विक्रेताओं से जूट बोरे एकत्र करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं बेचने से पहले संबंधित क्रय केंद्र पर संपर्क कर लें। शासन के निर्देशानुसार किसान पंजीकरण को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा रहा है और गेहूं की खरीद फार्मर आईडी के आधार पर की जा रही है। जिले में करीब 75 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। रिकॉर्ड का सही मिलान हो सकेगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। 119 किसानों से 526.211 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है और 52.18 लाख रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में भेजा जा चुका है।
Trending Videos