सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   600 Pilgrims Move Forward with Faith

Ayodhya News: आस्था के साथ आगे बढ़े 600 परिक्रमार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
600 Pilgrims Move Forward with Faith
देवरिया पारा रुरुखास में भोजन प्रसाद ग्रहण करते परिक्रमार्थी।
विज्ञापन
बीकापुर। प्रसिद्ध 84 कोसी पारंपरिक परिक्रमा शुक्रवार सुबह अपने सातवें पड़ाव स्थल सीताकुंड से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। परिक्रमा में नेपाल समेत विभिन्न प्रदेशों के करीब 600 श्रद्धालु शामिल हैं।
Trending Videos

सीताकुंड में रात्रि विश्राम के बाद महंत गया दास के नेतृत्व में परिक्रमा आगे बढ़ी। भगवती नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय और श्रद्धालुओं ने स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की। चवरधार में मानव उत्थान सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने शिविर लगाकर साधु-संतों का स्वागत किया और नाश्ता, फल तथा अंग वस्त्र भेंट किए। दोपहर में देवरिया पारा रुरुखास पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद की व्यवस्था की थी। शाम को यह आठवें पड़ाव स्थल हनुमान मंदिर ढेमावैश्य गांव पहुंची, जहां भी स्वागत हुआ। हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह परिक्रमा नौवें पड़ाव आस्तिकवन के लिए प्रस्थान करेगी। सुरक्षा के लिए पीएसी की गाड़ी भी साथ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed