सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Reverent Remembrance of Past Acharyas at Siyaram Fort; Saints Pay Tribute

Ayodhya News: सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Reverent Remembrance of Past Acharyas at Siyaram Fort; Saints Pay Tribute
सियाराम किला में पूर्वाचार्यों को नमन करते संत-धर्माचार्य।
विज्ञापन
अयोध्या। आस्था, सेवा और रसिक उपासना परंपरा के प्रमुख केंद्र सियाराम किला झुनकी घाट में पूर्वाचार्यों की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। किला के द्वितीय आचार्य महंत मिथिला शरण एवं तृतीय आचार्य महंत किशोरी शरण का पुण्य स्मरण विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ।
Trending Videos

यह एक अद्भुत संयोग रहा कि गुरु और शिष्य, दोनों ही आचार्यों का साकेतवास वैशाख कृष्ण अष्टमी की तिथि पर हुआ था। महंत मिथिला शरण का देहावसान 36 वर्ष पूर्व और महंत किशोरी शरण का 27 वर्ष पूर्व इसी पावन तिथि को हुआ था। इस आध्यात्मिक तादात्म्य को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्तमान महंत करुणा निधान शरण के संयोजन में सरयू तट स्थित मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष पूजन, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा, जहां संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उपस्थित होकर आचार्यों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पुण्य स्मरण कार्यक्रम में निर्वाणी अनी के महंत मुरलीदास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत गौरी शंकर दास, पुजारी हेमंत दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास , महंत रामलोचनशरण, महंत रामदास त्यागी, महंत राम नरेश शरण सहित हजारों की संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed