सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 Kosi Marg: More land acquisition team measures

84 कोसी मार्ग: अधिक भूमि अधिग्रहण की टीम ने की पैमाइश

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Marg: More land acquisition team measures
विज्ञापन
अमानीगंज। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में गजट से अधिक भूमि अधिग्रहण के आरोप पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मिल्कीपुर तहसील के मंझनपुर गांव में किसानों के एक सप्ताह से चल रहे धरने के बाद सात सदस्यीय टीम ने बुधवार को भूमि की पैमाइश की है।
Trending Videos




किसानों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने गजट और प्राप्त मुआवजे से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। उनकी मांग है कि अतिरिक्त भूमि का पहले गजट किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, तभी सड़क का निर्माण आगे बढ़े। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्या का ठोस समाधान नहीं होगा, वे धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर गांव के किसान राजदेई, राधेश्याम और अन्य ने बताया कि उनकी गाटा संख्या में साढ़े 25 एअर रकबा का गजट हुआ था, लेकिन 272 एअर भूमि का अधिग्रहण कर सड़क बनाई जा रही है। मंगलवार को एडीएम और एसडीएम ने किसानों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनी थीं।
इसके बाद बुधवार को उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर की ओर से गठित टीम ने पैमाइश का कार्य किया। नायब तहसीलदार रंजन वर्मा, परियोजना निदेशक शिवनारायण और राजस्व निरीक्षक चंद्र कुमार पांडेय सहित सात अधिकारियों की टीम ने यह पैमाइश की।



अधिक अधिग्रहीत जमीन का मिलेगा मुआवजा

पैमाइश में किसानों की अधिक भूमि अधिग्रहण किए जाने की पुष्टि हुई है। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया कि संशोधित गजट कराकर अधिग्रहीत की गई अतिरिक्त भूमि का किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन भूस्वामियों का भुगतान किन्हीं कारणों से रुका हुआ है, उन्हें भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। यह कदम किसानों के एक सप्ताह से चल रहे धरने को समाप्त करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed