सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   E-rickshaws will run only on fixed routes, otherwise they will be fined.

Ayodhya News: तय रूटों पर ही चलेगा ई रिक्शा वरना जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will run only on fixed routes, otherwise they will be fined.
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली शहर में अब ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में ई-रिक्शों और ऑटो के संचालन के लिए पांच निर्धारित रूट तय कर दिए हैं। अब ई रिक्शा केवल अपने निर्धारित मार्ग पर ही चल सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है।
Trending Videos

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार शहर में लगभग 450 ई रिक्शा संचालित किए जाएंगे। सभी ई-रिक्शों की तय रूट के आधार पर नंबरिंग की जाएगी। बृहस्पतिवार से नंबरिंग का कार्य शुरू होगा। इसके लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। बिना नंबरिंग वाले ई रिक्शा तय मार्गों पर संचालित नहीं हो सकेंगे। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि तय रूट का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। शहर में जाम की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अफजल बेधड़क लगातार रूट निर्धारण और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन की ओर से रूट तय किए जाने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय रूट व पार्किंग स्थल
रूट नं. 1 : रुदौली से भेलसर, पार्किंग स्थल-रुदौली कोतवाली के बगल।
रूट नं. 2 : रुदौली से बाबा बाजार, पार्किंग स्थल-रेछ घाट सड़क, हांडा एजेंसी के पास।
रूट नं. 3 : रुदौली से सैदपुर, पार्किंग स्थल -रेछ घाट सड़क, हांडा एजेंसी के पास।
रूट नं. 4 : रुदौली से अमानीगंज, पार्किंग स्थल -अमानीगंज सड़क एसएस मार्ट के पास।
रूट नं. 5 : रुदौली से अलियाबाद, पार्किंग स्थल भैरवधाम के पास।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि सभी ई रिक्शा चालकों को बुलाकर तय मार्ग के अनुसार नंबरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब सभी वाहन अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed