सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The weather changed, strong winds blew, and power went out.

Ayodhya News: मौसम का रुख बदला, तेज हवाएं चलीं, बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, strong winds blew, and power went out.
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का रुख बदला। आसमान घने बादलों से घिर गए और तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशान भी किया।
Trending Videos

दोपहर लगभग तीन बजे चली तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाद में हवा थमने पर आपूर्ति बहाल हुई। हवा 4.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उधर, शहर के अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों में उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कड़ी दोपहरी में मरम्मत कार्यों की वजह से शटडाउन रहा और शाम को तेज आंधी ने बिजली उड़ा दी। मौसम सामान्य होने पर देर शाम तक कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियावां बिजली उपकेंद्र से रेतिया वाल्मीकि मंदिर के पास पोल और एलटीडी बॉक्स लगाने के लिए सुबह लगभग 11:30 बजे कार्यदायी संस्था ने शटडाउन लिया। इस दौरान लगभग पांच घंटे तक संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अंजनीपुरम कैंट बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर लगभग 12 बजे 11 केवी लाइन का केबल बदलने के लिए शटडाउन लिया गया, जिससे लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
वहीं, शाम लगभग चार बजे तेज आंधी चलने से सभी उपकेंद्रों की मेन लाइन फेल हो गई। कुछ जगहों पर सतर्कता के लिए लाइन ट्रिप कर दी गई। सभी उपकेंद्र से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी सूचना प्रसारित की गई और आंधी शांत होने व मौसम सामान्य होने पर आपूर्ति बहाल करने की जानकारी दी गई। साथ ही पेड़ की डाल गिरने, पोल व लाइन क्षतिग्रस्त होने आदि स्थिति की सूचना भी मांगी गई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक सभी इलाकों में बिजली गुल रही और उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मोबाइल कंपनी का टावर एलटी लाइन पर गिरा
चौक क्षेत्र में आंधी के कारण मोबाइल कंपनी का टॉवर एक एलटी लाइन पर गिर गया, जिस कारण दिल्ली दरवाजा फीडर व आसपास के इलाकों में लगभग तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को तमाम परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, नियावां फीडर ओवर करंट और अर्थ फाल्ट के कारण ट्रिप हो गया। इस कारण शाम लगभग पांच बजे से संबंधित क्षेत्र में बिजली गुल रही। कौशलपुरी उपकेंद्र के घोसियाना फीडर में पेट्रोल टंकी के पास एबीसी केबल जलने से सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई। लगभग दो घंटे की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed