{"_id":"6a1c6fe9d62e123a8f07cc52","slug":"a-digital-genealogy-of-shri-rams-63-generations-will-be-showcased-at-the-ram-katha-museum-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-150745-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम कथा संग्रहालय में सजेगी श्रीराम की 63 पीढ़ियों की डिजिटल वंशावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम कथा संग्रहालय में सजेगी श्रीराम की 63 पीढ़ियों की डिजिटल वंशावली
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 31 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
राम कथा संग्रहालय की नई डिजाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। संग्रहालय में भगवान श्रीराम के वंशजों और सूर्यवंशी इक्ष्वाकु वंश के गौरवशाली इतिहास को समर्पित एक विशेष हाईटेक गैलरी विकसित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं, पर्यटकों और शोधार्थियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी। इस गैलरी में प्रभु श्रीराम की 63 पीढ़ियों की वंशावली को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आधुनिक तकनीक की सहायता से दर्शक राम वंश के इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहजता से समझ सकेंगे। गैलरी का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और रामायणकालीन इतिहास से जोड़ना है।
अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर संजीव सिंह ने बताया कि इक्ष्वाकु वंश की जानकारी के बिना राम कथा का इतिहास अधूरा माना जाता है। इसी दृष्टि से संग्रहालय में एक ऐसी डिजिटल गैलरी तैयार की जा रही है, जहां राम वंश की प्रमुख कड़ियों को तकनीकी माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैलरी में इक्ष्वाकु वंश के 15 से 20 प्रमुख राजाओं को स्कैनर और इंटरैक्टिव डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। किसी भी राजा की डिजिटल प्रस्तुति पर क्लिक करते ही उसके शासनकाल, ऐतिहासिक योगदान, धार्मिक महत्व और वंश परंपरा से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। उनके अनुसार यह गैलरी केवल दर्शन का केंद्र नहीं होगी, बल्कि शोध और अध्ययन के लिए भी महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी।
इनसेट
23 को होने वाले ध्वजारोहण की तैयारी तेज
अयोध्या। शेषावतार मंदिर में 23 जून को ध्वजारोहण की तैयारी तेज कर दी गई है। समारोह की तैयारी को लेकर पहली बैठक रविवार को तीर्थ क्षेत्र भवन में राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र की अध्यक्षता में हुई। समारोह में एक हजार मेहमानों को आमंत्रित करने की योजना बनी है। मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में समारोह के स्वरूप, सुरक्षा व्यवस्था, मेहमानों के आवागमन आदि को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos