सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Son returning from Saryu bath dies in accident; mother injured

Ayodhya News: सरयू स्नान से लौट रहे बेटे की हादसे में मौत, मां घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 31 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Son returning from Saryu bath dies in accident; mother injured
रोते बिलखते मृतक उमेश के परिजन।
विज्ञापन
मिल्कीपुर। पूर्णिमा पर सरयू स्नान कर घर लौट रहे मां-बेटे की बाइक में अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर लग गई। रायबरेली हाईवे स्थित प्रभात नगर के पास हुई इस दुर्घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं। जिला अस्पताल में मां का इलाज चल रहा है।
Trending Videos


इनायतनगर क्षेत्र के उरुवा वैश्य पूरे जमोलिया निवासी 25 वर्षीय उमेश तिवारी अपनी मां मानवती (65) के साथ बाइक से सरयू स्नान के लिए अयोध्या गए थे। रविवार सुबह स्नान कर घर वापस आते समय रायबरेली हाईवे पर प्रभात नगर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पीछे से आ रहे गांव के ही अन्य लोगों ने घायलावस्था में पड़ा देख दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल मां का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मृतक उमेश के पिता गोपीनाथ की करीब सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। अभी दो वर्ष पूर्व ही उमेश की शादी हुई थी। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में दो बड़े भाई महेश व रमेश तथा पत्नी कंचन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed