सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   'Mann Ki Baat' Heard at 419 Booths Across the Metropolis; Public Representatives Term It Inspiring

Ayodhya News: महानगर के 419 बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’, जनप्रतिनिधियों ने बताया प्रेरणादायी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 31 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
'Mann Ki Baat' Heard at 419 Booths Across the Metropolis; Public Representatives Term It Inspiring
विज्ञापन
अयोध्या। रविवार को भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इसे सुना। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी पर अपने विचार रखे।
Trending Videos




पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज क्षेत्र में कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच व जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रिकाबगंज में कार्यक्रम में भाग लिया। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जागरूकता का संदेश पहुंचाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी में इसे जनसरोकारों को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को मजबूत करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय सहादतगंज में कार्यक्रम सुना। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड वार्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेंद्र कोरी और तिलकराम मौर्य ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अरविंद सिंह, रवि शर्मा, शिवम शुक्ला, प्रवीण दुबे और बाल कृष्ण वैश्य जैसे कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा और हेमंत तिवारी आदि ने विभिन्न बूथों पर मन की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed