{"_id":"6aa8438e8f2a08a14b0b8774","slug":"action-will-be-taken-if-internal-information-is-leaked-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158688-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रस्ट की सख्ती...अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रस्ट की सख्ती...अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई
Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में अब आंतरिक सूचनाओं के लीक होने पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है। मंदिर की व्यवस्था में बदलाव के साथ ट्रस्ट ने कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों और पुजारियों तक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परिसर के भीतर होने वाली गतिविधियों, व्यवस्थाओं और निर्णयों की जानकारी अनधिकृत रूप से बाहर नहीं जानी चाहिए। इसे लेकर अब मंदिर प्रशासन का रुख पहले से कहीं ज्यादा सख्त नजर आ रहा है।
ट्रस्ट की ओर से नई व्यवस्था में सूचना की गोपनीयता को प्राथमिकता दी गई है। परिसर में तैनात कर्मचारियों को साफ तौर पर हिदायत दी गई है कि मंदिर के भीतर क्या हो रहा है, कौन सा निर्णय लिया गया, किस स्तर पर क्या व्यवस्था चल रही है या प्रशासनिक स्तर पर क्या बदलाव किए जा रहे हैं, इसकी जानकारी बाहर साझा न की जाए। खासतौर पर ऐसी सूचनाएं जो मंदिर की आंतरिक व्यवस्था से जुड़ी हैं, उन्हें सार्वजनिक करने से बचने को कहा गया है। नई व्यवस्था के बाद राम मंदिर परिसर में ‘जो अंदर है, वह बाहर नहीं जाएगा’ के सिद्धांत पर निगरानी और अनुशासन को मजबूत किया जा रहा है।
नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को भी ट्रस्ट की ओर से परिसर की आंतरिक गतिविधियों की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। सीईओ ने कर्मचारियों को अनधिकृत रूप से सूचना साझा नहीं करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
पुजारियों के मोबाइल पर रोक :
रामलला की सेवा में लगे पुजारियों के लिए भी अब नियम सख्त होंगे। पुजारियों को मंदिर के अंदर की गतिविधियों को सार्वजनिक करने पर रोक लगाई गई है। मंदिर में पुजारी मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।