सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After gas, the public has now taken to the streets for petrol

Ayodhya News: गैस के बाद अब पेट्रोल के लिए सड़कों पर उतरी जनता

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
After gas, the public has now taken to the streets for petrol
सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़ इस दौरान तैनात पलिसकर्
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में गैस संकट के बाद अब पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार को आपूर्ति बाधित होने से कई पेट्रोल पंप बंद हो गए, जबकि कुछ पर सीमित मात्रा में ही तेल दिया गया। नतीजा यह रहा कि शाम के बाद से ही शहर के प्रमुख पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अफवाहों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने के लिए उमड़ पड़े।
Trending Videos

नाका, देवकाली और उदया चौराहा स्थित पेट्रोल पंपों पर दोपहर बाद से ही पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ पहुंचने लगी। कई स्थानों पर एक व्यक्ति को 100 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया गया, जिससे कतारें और लंबी हो गईं। देवकाली स्थित स्मार्ट बाजार के पास का पेट्रोल पंप मंगलवार रात सात बजे ही बंद कर दिया गया, जिससे देर तक सड़क पर लोग डटे रहे, जिससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर भी हालात बेकाबू नजर आए। दोपहर से ही वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और दोपहर तक स्टॉक कम होने पर कर्मचारियों ने सीमित बिक्री शुरू कर दी। कई लोग अपनी गाड़ियां धक्का देकर घर ले जाते दिखे।
नाका निवासी राजेश सिंह ने बताया कि तेल भरवाने गए लेकिन तेल नहीं मिला। वहीं, देवकाली के नीरज कुमार और कैंट क्षेत्र के अमित वर्मा ने कहा कि कई पंपों का चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें पेट्रोल नहीं मिल सका।
पंप संचालकों का कहना है कि आपूर्ति में व्यवधान के कारण यह स्थिति बनी है और सप्लाई सामान्य होते ही हालात सुधर जाएंगे।

ग्रामीण इलाकों में भी सूखे पंप, किसानों की बढ़ी परेशानी
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है। अमानीगंज, बीकापुर, महबूबगंज और गौराघाट सहित कई इलाकों में पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया, जिससे जहां तेल उपलब्ध था वहां लंबी कतारें लग गईं।
अमानीगंज में मंगलवार दोपहर तक डीजल खत्म हो गया, जबकि कुछ ही देर बाद पेट्रोल का स्टॉक भी समाप्त हो गया। मिल्कीपुर और कुमारगंज के लोग भी यहां तेल लेने पहुंचे, लेकिन निराश लौटे।
बीकापुर क्षेत्र में डीजल की किल्लत सबसे ज्यादा देखने को मिली। सरसों और गेहूं की मड़ाई के मौसम में किसान डीजल के लिए भटकते नजर आए। जलालपुर माफी, दशरथपुर, कोदैला और तेंदुआ माफी के पंपों पर पेट्रोल तो मिला, लेकिन डीजल न होने से किसान परेशान रहे।
महबूबगंज और गोसाईगंज रोड के पंपों पर भी भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर लोग केन और ड्रम लेकर पहुंचे और टंकी फुल कराने की होड़ में लगे रहे।
डीजल संकट का सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। ट्रैक्टर चालक और किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली लौट रहे हैं। गौराघाट स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें इस परेशानी की गवाही दे रही हैं।


शहर में कई पंप बंद, कई पर सीमित बिक्री
उदया चौराहा, नाका, देवकाली में शाम से रात तक लगी भीड़
100 रुपये तक पेट्रोल की सीमा से बढ़ी कतारें
ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल संकट गहराया
मड़ाई के मौसम में किसानों की बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed