{"_id":"69c384044e9430419c00ee74","slug":"video-ayathhaya-ma-afavaha-sa-bugdhha-pataral-dajal-ka-maga-papa-para-lb-katara-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अफवाहों से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग, पंपों पर लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अफवाहों से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग, पंपों पर लंबी कतारें
अयोध्या में रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर देर रात से ही लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए कई पंपों पर पुलिस तैनात की गई है। लोग कतारबद्ध होकर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।
बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतार लग गई। साहबगंज निवासी चालक अर्जुन यादव, देवकाली के तुषार और रीडगंज के योगेश ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है।
बीकापुर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए किसानों और अन्य लोगों की भीड़ पंपों पर सुबह से ही लग गई। सरसों की मड़ाई, पंपसेट, गेहूं की मड़ाई तथा खेत की जोताई करने के लिए डीजल की जरूरत है। जलालपुर माफी में प्रयागराज हाईवे किनारे संचालित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी।
मंगलवार को भी देर रात तक यहां लोगों के भीड़ लगी रही। इसके बाद सुबह से ही लोग डीजल-पेट्रोल लेने के लिए केन और अपने वाहन लेकर पहुंचे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के डेहरियावा, शेरपुर पारा, कोदैला, तेंदुआ माफी में स्थित पेट्रोल पंपों पर भी डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ है।
कई जगह लोगों को सीमित मात्रा में 10 लीटर तक ही डीजल दिया जा रहा है। जबकि, शासन-प्रशासन द्वारा पर्याप्त डीजल-पेट्रोल का स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है। लोगों को संयम बरतने और अफवाह में न आने के लिए कहा जा रहा है। फिर भी लोग परेशान और लाइन लगाए हुए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।