{"_id":"69c3d99e0ec2fd142f01d42e","slug":"video-video-eta-tararasata-farata-ka-athhayakashha-emaesa-btata-bl-rama-bhakata-ka-sagharashha-na-itahasa-bthal-thaya-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बोले - राम भक्तों के संघर्ष ने इतिहास बदल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बोले - राम भक्तों के संघर्ष ने इतिहास बदल दिया
एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे। नवरात्र के पावन अवसर पर उन्होंने रीडगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की शांति व समृद्धि की कामना की।
मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एम.एस. बिट्टा ने कहा कि भगवान राम की धरती से उनका संदेश स्पष्ट है राष्ट्र प्रथम है, धर्म सबसे बड़ा है।” उन्होंने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कई निर्दोष लोगों की जान गई, गोलियां चलीं और देश विरोधी ताकतों ने साजिशें रचीं।
उन्होंने पाकिस्तान और आईएसआई पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राम जन्मभूमि का अपमान करने की कोशिशें की गईं, लेकिन राम भक्तों के संघर्ष ने इतिहास बदल दिया। उन्होंने उन सभी कारसेवकों को नमन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
बिट्टा ने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और यह देश के लिए गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अब अगला मिशन मथुरा और काशी होगा। “धुरंधर” फिल्म पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में सच्चाई उजागर करने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सफेदपोश सामने आए लोगों ने देखा कि राजनीती कितनी गंदी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।