{"_id":"69c3840886099953700e66dc","slug":"video-ayathhaya-ma-papa-para-pataral-dajal-khatama-ka-natasa-100-rapaya-ka-sama-na-bugdhhaii-mashakal-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस, 100 रुपये की सीमा ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस, 100 रुपये की सीमा ने बढ़ाई मुश्किल
यूपी के अयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जबकि जहां आपूर्ति हो रही है वहां भी 100 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को केवल नकद में ईंधन मिल रहा है, जिससे परेशानी कई गुना बढ़ गई है।
हालात यह हैं कि अब लोग गैस सिलिंडर लेने के बाद पेट्रोल के लिए भी लाइन में लगने को मजबूर हैं। बुधवार तड़के सुबह 5.00 बजे से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल न मिलने से लोग मजबूरी में खाली हाथ वापस लौट गए। कई स्थानों पर सुबह आठ बजे के बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी।
देवकाली बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर एक महिला गैस सिलिंडर के साथ ही पेट्रोल के लिए लाइन में लगी रही। महोबारा ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने का नोटिस लगा मिला, जबकि अयोध्याधाम में बन रहे बस स्टैंड के पास स्थित जय सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल दोनों खत्म होने का बोर्ड टंगा
संकट के बीच कालाबाजारी भी तेज हो गई है। शहर में पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक ब्लैक में बिकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। गुरुनानक कॉलोनी निवासी अमर बहादुर ने बताया कि मंगलवार रात को 200 रुपये देकर एक लीटर पेट्रोल लेना पड़ा। बुधवार सुबह छह बजे से कई पंपों के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला।
वहीं दर्शन नगर में अवध स्कूल के सामने स्थिति पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे नीरज कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन में खड़े हैं लेकिन आठ बजे तक पेट्रोल नहीं मिला। अब मजबूरी में बिना तेल लिए लौटना पड़ रह है। शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी हालात बदतर हैं। कई गांवों के पेट्रोल पंप पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे खेती-किसानी और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को रातभर गश्त करनी पड़ी। कई संवेदनशील पंपों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस की निगरानी में लोगों को लाइन में लगाया गया। इसके बावजूद कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।