सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Betwa Blasters secured a four-run victory in a thrilling match

Ayodhya News: बेतवा ब्लास्टर्स ने रोमांचक मुकाबले में चार रन से दर्ज की जीत

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Betwa Blasters secured a four-run victory in a thrilling match
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर मैदान में अयोध्या प्रमुख लीग के रोमांचक क्रिकेट मुकाबले मंगलवार को हुए। इन मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
Trending Videos




पहले मुकाबले में बेतवा ब्लास्टर्स ने गोमती थंडर को चार रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतवा ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए। विनय यादव, घनश्याम उपाध्याय और युवराज सिंह ने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े। जवाब में गोमती थंडर की टीम 20 ओवर में 193 रन ही बना सकी। बेतवा के गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण दिखाया, जिसमें प्रिवेंशु पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरा मुकाबला सरयू स्मैशर्स और गंगा वॉरियर्स के बीच हुआ। सरयू स्मैशर्स ने 20 ओवर में 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगा वॉरियर्स 20 ओवर में केवल 136 रन बना पाई। क्रिकेट संघ के जिला सचिव उमेर अहमद ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। लीग में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed