{"_id":"69c3bd4e5e63427be70ad20e","slug":"ayodhya-ram-temple-will-remain-open-all-day-on-ram-navami-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामनवमी पर पूरे दिन खुला रहेगा राम मंदिर, रामलला को छह क्विंटल पंजीरी का लगेगा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामनवमी पर पूरे दिन खुला रहेगा राम मंदिर, रामलला को छह क्विंटल पंजीरी का लगेगा भोग
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। दोपहर ठीक 12:00 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणें भगवान के मस्तक पर पड़कर दिव्य “सूर्य तिलक” का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगी।
अयोध्या के रामलला।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। राम जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सहजता से दर्शन कर सकें। इस दिन राम मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा।
Trending Videos
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामनवमी के दिन प्रातः 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर सुबह 11:00 बजे तक चलेंगे। इस विशेष दिन मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रहेंगे और उन्हें बंद नहीं किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। आवश्यकता पड़ने पर दर्शन की अवधि को और बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर ठीक 12:00 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणें भगवान के मस्तक पर पड़कर दिव्य “सूर्य तिलक” का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगी। पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी किया जाएगा, ताकि देश दुनिया के श्रद्धालु भी इस अलौकिक क्षण के साक्षी बन सकें।
रामलला को इस अवसर पर करीब छह क्विंटल पंजीरी का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में इन दिनों “बधाई गान” का आयोजन लगातार चल रहा है, जिससे भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। जन्मोत्सव के दिन राम परिवार के दरबार में भी बधाई गान होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन पथ पर मैट बिछाए जाएंगे और जहां कैनोपी नहीं है, वहां छाया की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा रामलला की आकर्षक फूल बंगला झांकी भी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
शाम होते ही मंदिर का शिखर भव्य फसाड लाइटिंग से जगमगा उठेगा, जिससे पूरा परिसर दिव्य और आलौकिक आभा से भर जाएगा। रामनवमी के इस भव्य आयोजन को लेकर अयोध्या नगरी में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है।
हनुमान जयंती पर होगा हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामनवमी तक सूर्य, गणेश, शिव और दुर्गा मंदिर पर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह सारे आयोजन सीमित स्तर पर होंगे। दो अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर और शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस आयोजन में 50 से अधिक मेहमानों का आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन