सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Babita Singh Chauhan Says—If You Want a Share in Your Father's Property, Then Respect Your Sister-in-Law's

UP: बबीता सिंह चौहान बोलीं- पिता की संपत्ति पर अधिकार चाहिए, तो ननद के हक का भी करें सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यदि महिलाएं पिता की संपत्ति में हक चाहती हैं तो ससुराल में ननद के अधिकार का भी सम्मान करें। उन्होंने दोहरे मापदंडों से बचने और सामाजिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया तथा जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की सलाह दी।

UP: Babita Singh Chauhan Says—If You Want a Share in Your Father's Property, Then Respect Your Sister-in-Law's
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पिता की संपत्ति पर अधिकार चाहिए, तो ननद के हक का भी सम्मान करें। जो महिलाएं अपने पिता की संपत्ति में अपने कानूनी हक का दावा करती हैं, उन्हें अपने ससुराल में अपनी ननद को जमीन या संपत्ति का हिस्सा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। महिलाओं को दोहरे मापदंड से बाहर निकलना चाहिए।

Trending Videos


वैसे तो हमारे संस्कार में नहीं है कि बेटियां पिता की संपत्ति जताए क्योंकि धन से अधिक रिश्ते जरूरी हैं। ये बातें बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहीं। मौका था अमर उजाला अपराजिता के तहत संवाद कार्यक्रम का। उन्होंने इस दौरान दोहरे मापदंडों पर प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा पर केंद्रित विशेष संवाद कार्यक्रम में आयोग की योजनाओं से लेकर रोजगार सहित कई मुद्दों पर चर्चाएं हुईं। विभिन्न महिला संगठनों, संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों ने नारी सशक्तीकरण पर अपने-अपने राय रखे। आयोग तक शिकायतें पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई गई। रोजगार के नए अवसरों और सरकारी योजनाओं के की जानकारी दी गई।

वायरल होने की चाह में अश्लील वीडियो बनाने से बचें महिलाएं

बबीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। वायरल होने की चाह में जिस तरह से कुछ महिलाएं अश्लील वीडियो बना हीं वह चिंताजनक है। इससे बचने की जरूरत है। आजादी का सही फायदा उठाना चाहिए। साथ ही, महिलाओं को हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इनकी रही भागीदारी

कार्यक्रम में सरयू एन्क्लेव अवध विहार योजना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मीना सिंह, भागीरथी एन्क्लेव अवध विहार योजना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, इनर व्हील क्लब-312 सचिव पल्लवी, वीमेंस शाइन चैंबर ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा, फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर वाइसचेयर निवेदिता सिंह, एक पहल मुस्कान अध्यक्ष डॉ. अंजू वार्ष्णेय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अध्यक्ष तृप्ता शर्मा, वीरांगना वाहिनी से सलोनी वर्मा, इनरव्हील क्लब अभ्युदय अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, मां वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष पल्लवी सिंह, इनर व्हील क्लब वृंदावन -312 से सुमित्रा सिद्धार्थ, अवध लेडी क्लब सचिव मनोरमा, एमरन फाउंडेशन अध्यक्ष रेणुका टंडन, गुड़िया फाउंडेशन अध्यक्ष रेशमा निगम, गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति सदस्य शशि निगम और सुशील निगम की भागीदारी रही।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed