{"_id":"69aaef2bc6e36aa2b602275c","slug":"amitabh-bachchan-again-bought-land-worth-rs-35-crore-in-ramnagari-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1632369-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी में अमिताभ बच्चन ने फिर खरीदी 35 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी में अमिताभ बच्चन ने फिर खरीदी 35 करोड़ की जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
27-बैनामे की प्रक्रिया पूरी करते अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव। सो
विज्ञापन
अयोध्या। महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामनगरी में बड़ा निवेश किया है। उन्होंने शुक्रवार को करीब 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ भूमि खरीदी, जिसकी रजिस्ट्री शुक्रवार को पूरी हुई। यह जमीन ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (एचओएबीएल) से खरीदी गई है।
यह भूमि अयोध्या धाम बस अड्डे के पास विकसित हो रही आवास विकास की ग्रीनफील्ड परियोजना के नजदीक है। इस पूरे लेनदेन की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से संपन्न कराई गई। शुक्रवार को राजेश यादव ने रजिस्ट्री के कागजात पर दस्तखत किए। यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा निवेश और अभिनंदन लोढ़ा हाउस (एचओएबीएल) के साथ उनका चौथा प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। मई 2025 में दिग्गज अभिनेता ने द सरयू के बगल में लगभग 40 करोड़ रुपये में 25 हजार वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था। इससे पहले, 2024 में भी उन्होंने अयोध्या में द सरयू लेक सिटी में 14.5 करोड़ रुपये में 10 हजार वर्ग फीट का एक प्लॉट खरीदा था। इससे अलावा अमिताभ ने अभिनंदन लोढ़ा हाउस के ''सोल दी अलीबाग'' परियोजना में भी निवेश किया है, जहां उन्होंने 10 करोड़ में 10 हजार वर्ग फीट की जमीन खरीदी है।
मंदिर निर्माण के बाद बढ़ रहा निवेश
राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पर्यटन में लगातार वृद्धि हो रही है है। इसके साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास ने निवेशकों को आकर्षित किया है। बड़े निवेशक और प्रसिद्ध हस्तियां भी अब यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। अमिताभ बच्चन का यह निवेश इसी कड़ी का हिस्सा है और काफी चर्चा में है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अयोध्या केवल आध्यात्मिक केंद्र ही नहीं रहेगा। यह रियल एस्टेट निवेश का भी एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से यहां जमीन की कीमतों में उछाल देखा गया है। कई बड़े डेवलपर्स भी यहां अपनी परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं। यह शहर अब निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है।
Trending Videos