{"_id":"69a7f6650b0bafb15a027a5a","slug":"appointment-of-gyanendra-pratap-as-vice-chancellor-of-narendra-dev-agriculture-university-in-ayodhya-cancelled-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नरेंद्र देव कृषि विवि के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति निरस्त, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नरेंद्र देव कृषि विवि के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति निरस्त, आदेश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में नरेंद्र देव कृषि विवि के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। इस के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अयोध्या में कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने निरस्त कर दिया है।
Trending Videos
कुलपति पद पर उनकी नियुक्ति 10 फरवरी 2026 को की गई थी। प्रभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए नियुक्ति थी। अब जन भवन से नियुक्ति निरस्त किए जाने का यह पत्र तीन मार्च को जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में आईसीआई नेशनल ब्यूरो का प्लांट जेनेटिक रिसोर्स, नई दिल्ली में निदेशक के पद पर हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होना है। सेवानिवृत्ति से पहले कुलपति का प्रभार संभालने में असमर्थ रहे।
जन भवन से जारी निरस्त आदेश के अनुसार, कुलपति पद पर एक मार्च तक कार्यभार ग्रहण करने का अंतिम अवसर उनको प्रदान किया गया था। जनहित, छात्रहित व कृषि उच्च शिक्षा हित में आदेश को निरस्त करने का कारण बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त दायित्व डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह के पास है।
